शेयर मंथन में खोजें

बजाज ग्रुप (Bajaj Group) की बिजली उत्पादन कारोबार के आईपीओ (IPO) की योजना

खबरों के अनुसार बजाज ग्रुप (Bajaj Group) अपने बिजली उत्पादन कारोबार के आईपीओ (IPO) के जरिये 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है।

कंपनी जल्दी ही आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आवेदन कर सकती है।
खबर है कि कंपनी ने प्रस्तावित आईपीओ के लिए यूबीएस, इडेलवाइज फाइनेंशियल एडवाइजर्स और आईआईएफएल होल्डिंग्स को सलाहकार नियुक्त किया है। गौरतलब है कि 2,000 करोड़ रुपये के एबिटा के साथ बजाज ग्रुप के बिजली कारोबार के पास स्थिर कारोबारी संपत्तियाँ हैं। बजाज ग्रुप के बिजली कारोबार में बजाज एनर्जी और ललितपुर पावर जनरेशन शामिल हैं। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख