शेयर मंथन में खोजें

सहायक कंपनी के आईपीओ की खबर से ओएनजीसी (ONGC) के शेयर में मजबूती

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) के शेयर भाव में आज 3% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

ओएनजीसी के शेयर में मजबूती इसकी विदेशी इकाई ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) के संभावित आईपीओ (IPO) के प्रस्ताव की खबर से आयी है। खबरों के अनुसार सरकार ने ओएनजीसी विदेश का आईपीओ लाने का प्रस्ताव रखा है। वित्त मंत्रालय ने तेल मंत्रालय को इस संबंध में लिखा है कि ओएनजीसी विदेश के सूचीबद्ध होने से ओएनजीसी का महत्व बढ़ेगा।
ओएनजीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी और विदेशी शाखा ओएनजीसी विदेश एक मिनीरत्न अनुसूची 'ए' केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है, जिसका संचालन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत होता है। ओएनजीसी विदेश का मुख्य व्यवसाय भारत के बाहर विकास और उत्पादन सहित तेल और गैस की खोज करना है। कंपनी 17 देशों में 38 तेल-गैस क्षेत्रों में हिस्सेदार है।
इस बीच बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 163.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 163.90 रुपये पर शुरुआत के बाद 12.50 बजे के करीब 5.40 रुपये या 3.31% की मजबूती के साथ 168.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख