शेयर मंथन में खोजें

चार्टर्ड स्पीड (Chartered Speed) ने किया आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन

यात्री मोबिलिटी समाधान प्रदाता चार्टर्ड स्पीड (Chartered Speed) ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन किया है।

कंपनी ने आईपीओ के जरिये 273 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है, जिसमें 225 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयरों के साथ ही कंपनी के प्रमोटरों द्वारा 48 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर ऑफर-फोर-सेल के जरिये बेचे जायेगें।
आईपीओ के जरिये प्राप्त धन का इस्तेमाल चार्टर्ड स्पीड यात्री यातायात वाहन खरीदने, कुछ ऋणों (पूरा या कुछ हिस्सा) के पुनर्भुगतान/पूर्व-भुगतान करने, सहायक कंपनियों में निवेश, आईटी सॉफ्टवेयर और उपकरण खरीदने में करेगी।
बता दें कि आईपीओ का प्रबंधन इक्विरस कैपिटल (Equirus Capital) करेगी। आईपीओ के बाद चार्टर्ड स्पीड का शेयर बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख