शेयर मंथन में खोजें

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (Garden Reach Shipbuilders) के आईपीओ को मिले 102% आवेदन

सरकारी कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (Garden Reach Shipbuilders) के आईपीओ (IPO) को इश्यू के आखरी दिन तक 102% आवेदन मिले।

कंपनी ने 345 करोड़ रुपये के इश्यू के लिए पहले 115-118 रुपये का प्राइस बैंड रखा था। साथ ही इश्यू की अंतिम तिथि 26 सितंबर तय की गयी थी। मगर आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया न मिलने के कारण कंपनी ने इश्यू की आखरी तारीख 01 अक्टूबर तक बढ़ाने के साथ ही प्राइस बैंड को भी घटा कर 114-118 रुपये कर दिया था।
गार्डन रीच के आईपीओ इश्यू में आरक्षित शेयरों के लिए योग्य संस्थागत निवेशकों की ओर से 1.81 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की ओर से 31% और खुदरा निवेशकों की ओर से 24% आवेदन भेजे गये। जहाज बनाने वाली गार्डन रीच के आईपीओ का प्रबंधन आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स और यस सिक्योरिटीज कर रही हैं। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख