शेयर मंथन में खोजें

आवास फाइनेंशियर्स (Aavas Financiers) का शेयर 7.67% की गिरावट के साथ हुआ सूचीबद्ध

आवास वित्त कंपनी आवास फाइनेंशियर्स (Aavas Financiers) के शेयर ने बीएसई (BSE) पर आईपीओ भाव के मुकाबले 7.67% की गिरावट के साथ शुरुआत की है।

कंपनी का शेयर आईपीओ में रखे गये प्राइस बैंक के ऊपरी भाव (821 रुपये) की तुलना में 758 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ है। सुबह 10 बजे भी आवास फाइनेंशियर्स का शेयर आईपीओ इश्यू के ऊपरी भाव के मुकाबले 63.00 रुपये या 7.67% की कमजोरी के साथ 758.00 रुपये पर ही है।
आवास फाइनेंशियर्स के आईपीओ (IPO) को 97% आवेदन मिले थे। कंपनी का आईपीओ 25 से 27 सितंबर तक के लिए खुला था। इश्यू में लॉट का आकार 18 शेयर था, यानि निवेशकों को कम से कम 14,778 रुपये का निवेश करना था। आईपीओ के जरिये कंपनी की 1,734 करोड़ रुपये जुटाने की योजना थी। आईपीओ में योग्य संस्थागत खरीदारों की ओर से 2.77 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की ओर 26% और खुदरा निवेशकों की तरफ से 25% आवेदन भेजे गये। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख