शेयर मंथन में खोजें

बाजार की खस्ता हालत के कारण दिनेश इंजीनियर्स (Dinesh Engineers) ने रद्द किया आईपीओ

इक्विटी बाजार की खस्ता हालत के चलते दूरसंचार इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदाता दिनेश इंजीनियर्स (Dinesh Engineers) ने अपना आईपीओ (IPO) रद्द कर दिया है।

कंपनी को इश्यू के अंतिम दिन 03 अक्टूबर तक आईपीओ के लिए केवल 17% आवेदन मिले। निवेशकों ने 1 करोड़ शेयरों की तुलना में महज 16.51 इक्विटी शेयरों के आवेदन भेजे। इसी कारण कंपनी ने आईपीओ रद्द कर आवेदनकर्ताओं का पैसा लौटाने का फैसला लिया।
185 करोड़ रुपये के आईपीओ इश्यू में दिनेश इंजीनियर्स ने 183-185 रुपये का प्राइस बैंड रखा था। इसके आईपीओ का प्रबंधन हेम सिक्योरिटीज के हाथ में था। गौरतलब है कि सितंबर की शुरुआत इक्विटी बाजार काफी दबाव में रहा है। 28 अगस्त को रिकॉर्ड उच्च स्तर छूने के बाद सेंसेक्स में करीब 3,000 अंकों की गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख