शेयर मंथन में खोजें

पीएनबी मेटलाइफ (PNB MetLife) को मिली आईपीओ (IPO) लाने के लिए मंजूरी

बीमा कंपनी पीएनबी मेटलाइफ (PNB MetLife) को आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने आईपीओ के लिए जुलाई में सेबी के पास आवेदन किया था, जबकि बाजार नियामक से इसे 02 नवंबर को "टिप्पणियाँ" (Observations) मिली हैं। गौरतलब है कि आईपीओ या फॉलो-ऑन ऑफर जैसा कोई भी सार्वजनिक इश्यू लाने से पहले किसी भी कंपनी को सेबी से टिप्पणियाँ अनिवार्य है।
आईपीओ की बात करें तो पीएनबी मेटलाइफ के इश्यू में 49,58,98,076 शेयर बेचे जायेंगे, जो इसकी 24.64% हिस्सेदारी के बराबर हैं। आईपीओ में पंजाब नेशनल बैंक 8,04,95,242 और मेटलाइफ इंटरनेशनल होल्डिंग्स 12,90,36,281 शेयर बेचेगी। इश्यू के बाद कंपनी का शेयर बाजार सूचकांकों पर सूचीबद्ध होगा।
पीएनबी मेटलाइफ के आईपीओ का प्रबंधन कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, डीएसपी मेरिल लिंच, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स और पीएनबी इन्वेस्टमेंट्स करेंगी। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख