शेयर मंथन में खोजें

पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) ने किया आईपीओ इश्यू लाने के लिए आवेदन

वायर और केबल निर्माता पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) ने आईपीओ इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आवेदन किया है।

पॉलीकैब के 2,000 करोड़ रुपये के आईपीओ इश्यू में 500 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयरों के साथ ही प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2,48,86,823 शेयर ऑफर-फोर-सेल के जरिये बेचे जायेंगे। कंपनी की एक मौजूदा शेयरधारक इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्प भी है, जो इश्यू में 10,588,223 शेयर बेचेगी।
पॉलीकैब इंडिया आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल कुछ ऋण चुकाने, बढ़ती कामकाजी पूँजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी। कोटक महिंद्रा कैपिटल, ऐक्सिस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, आईआईएफएल होल्डिंग्स और यस सिक्योरिटीज कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन करेंगी। इश्यू के बाद कंपनी का शेयर बीएसई तथा एनएसई पर सूचीबद्ध होगा। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!