शेयर मंथन में खोजें

कोल्डएक्स (ColdEX) ने किया आईपीओ (IPO) लाने के लिए आवेदन

खबरों के अनुसार कोल्डएक्स (ColdEX) ने आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आवेदन किया है।

एकीकृत खाद्य आपूर्ति श्रृंखला और वितरण कंपनी के आईपीओ में 10 लाख नये इक्विटी शेयरों के साथ ही एसएबीआर इंडिया इन्वेस्टमेंट्स (SABR India Investment) द्वारा 16,56,408 इक्विटी शेयर ऑफर-फोर-सेल के जरिये बेचे जायेंगे।
कोल्डएक्स आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का उपयोग आईटी इन्फ्रा में निवेश, सहायक कंपनी कोल्डएक्स लॉजिस्टिक्स की कार्यकारी पूँजी जरूरतों को पूरा करने, अधिग्रहण और अन्य रणनीतिक योजनाओं तथा अन्य सामान्य कारोबारी उद्देश्यों में करेगी। आईपीओ का प्रबंधन पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स (Pantomath Capital Advisors) करेगी। आईपीओ इश्यू के बाद कोल्डएक्स का शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!