शेयर मंथन में खोजें

यूनिपार्ट्स इंडिया (Uniparts India) ने किया आईपीओ (IPO) लाने के लिए आवेदन

खबरों के अनुसार यूनिपार्ट्स इंडिया (Uniparts India) ने आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आवेदन किया है।

इंजीनियरिंग कंपनी के आईपीओ में 100 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयरों के साथ ही मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1,30,60,770 इक्विटी शेयर ऑफर-फोर-सेल के जरिये बेचे जायेंगे।
यूनिपार्ट्स इंडिया आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का उपयोग ऋण चुकाने और अन्य सामान्य कारोबारी उद्देश्यों में करेगी। आईपीओ का प्रबंधन ऐक्सिस कैपिटल (Axis Capital), मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स (Motilal Oswal Investment Advisors) और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स (SBI Capital Markets) करेंगी। गौरतलब है कि सितंबर 2014 में भी यूनिपार्ट्स इंडिया ने सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया था। लेकिन बाजार नियामक से आईपीओ के लिए मंजूरी प्राप्त करने के बावजूद यूनिपार्ट्स ने तब प्रारंभिक शेयर बिक्री नहीं की। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!