शेयर मंथन में खोजें

श्याम मेटालिक्स (Shyam Metalics) को आईपीओ (IPO) के लिए सेबी (SEBI) की मंजूरी

धातु उत्पादक श्याम मेटालिक्स (Shyam Metalics) को आईपीओ (IPO) के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

श्याम मेटालिक्स ने अगस्त में आईपीओ के लिए आवेदन किया था। कंपनी को इश्यू के लिए बाजार नियामक से 07 दिसंबर को ऑब्जर्वेशंस (टिप्पणियाँ) मिलीं।
गौरतलब है कि आईपीओ, फॉलो-ऑन पब्लिक इश्यू और राइट्स इश्यू जैसे सार्वजनिक इश्यू लाने के लिए किसी भी कंपनी के लिए सेबी की ऑब्जर्वेशंस लेना अनिवार्य है।
श्याम मेटालिक्स के आईपीओ में 909 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये जायेंगे। श्याम मेटालिक्स आईपीओ से प्राप्त पूँजी का उपयोग ऋण, जिसमें इसकी सहायक कंपनी का कर्ज भी शामिल है, चुकाने और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, आईआईएफएल होल्डिंग्स और जेएम फाइनेंशियल कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन करेंगी। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख