शेयर मंथन में खोजें

15% गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ जेल्पमॉक डिजाइन (Xelpmoc Design) का शेयर

तकनीक सेवा प्रदाता जेल्पमॉक डिजाइन (Xelpmoc Design) का शेयर आज बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर यह 66 रुपये के इश्यू भाव के मुकाबले 15.15% की कमजोरी के साथ 56 रुपये और एनएसई पर 13.64% की गिरावट के साथ 57 रुपये सूचीबद्ध हुआ। हालाँकि कमजोर शुरुआत के बाद इसमें मजबूती आयी, मगर इश्यू भाव के मुकाबले यह कमजोर स्थिति में ही है। बीएसई पर करीब साढ़े 12 बजे यह इश्यू भाव के मुकाबले 7.20 रुपये या 10.91% की कमजोरी के साथ 58.80 रुपये पर है।
बता दें कि 2019 में आईपीओ और सूचीबद्ध होने वाली पहली कंपनी जेल्पमॉक डिजाइन ही है।
जेल्पमॉक डिजाइन का 23 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 से 25 जनवरी तक खुला था, जिसमें निवेशकों की ओर से 3.25 गुना आवेदन भेजे गये। कंपनी ने आईपीओ में 62-66 रुपये का प्राइस बैंड रखा था। आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल जेल्पमॉक डिजाइन कोलकाता और हैदराबाद में विकास केंद्रों के लिए आईटी हार्डवेयर और नेटवर्क उपकरणों की खरीद, कार्यशील पूँजी की आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!