शेयर मंथन में खोजें

एमएसटीसी (MSTC) ने किया आईपीओ (IPO) लाने के लिए आवेदन

खबरों के अनुसार सरकारी ई-कॉमर्स कंपनी एमएसटीसी (MSTC) ने आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आवेदन किया है।

आईपीओ में सरकार ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिये कंपनी के 1,76,00,000 शेयर या 25% हिस्सेदारी बेचेगी।
आईपीओ का एक हिस्सा कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखा गया है। इस समय केंद्र सरकार की एमएसटीसी में 89.85% हिस्सेदारी है, जो आईपीओ के बाद घट कर 64.85% रह जायेगी।
एमएसटीसी का संचालन इस्पात मंत्रालय द्वारा किया जाता है। एमएसटीसी विविध उद्योग खंडों में ई-कॉमर्स से संबंधित सेवाएँ देती है। यह थोक कच्चे माल के व्यापार की भी एक प्रमुख कंपनी है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख