शेयर मंथन में खोजें

नियोजेन केमिकल्स (Neogen Chemicals) को आईपीओ (IPO) के लिए सेबी (SEBI) की मंजूरी

विशिष्ट रसायन निर्माता नियोजेन केमिकल्स (Neogen Chemicals) को आईपीओ (IPO) के लिए पूँजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

इसके साथ ही 2019 में आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी प्राप्त करने वाली कंपनियों की संख्या 7 हो गयी है।
नियोजेन केमिकल्स ने आईपीओ इश्यू लाने के लिए सेबी के पास नवंबर 2018 में आवेदन किया था, जबकि बाजार नियामक से इसे 08 फरवरी को "ऑब्जर्वेशंस" मिली। आईपीओ, एफपीओ या राइट्स इश्यू जैसा कोई भी सार्वजनिक इश्यू लाने के लिए प्रत्येक कंपनी को सेबी से ऑब्जर्वेशंस लेना जरूरी है।
नियोजेन केमिकल्स के आईपीओ में 70 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ ही कंपनी के प्रमोटर ऑफर-फॉर-सेल के जरिये 29 लाख रुपये के शेयर बेचेंगे। आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, लंबी अवधि की कार्यशील पूँजी और अन्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
नियोजेन केमिकल्स के आईपीओ का प्रबंधन इन्गा एडवाइजर्स और बाटलीवाला ऐंड करानी सिक्योरिटीज करेंगी। इश्यू के बाद कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख