शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में तेजी का क्रम जारी, तीन सत्रों में चढ़ चुका है 21%

बीएसई सेंसेक्स की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर ने मंगलवार के कारोबार में भी 52 हफ्तों का नया ऊपरी स्तर छू लिया।

इस तरह मंगलवार का सत्र लगातार तीसरा ऐसा कारोबारी सत्र रहा जब इस कंपनी के शेयर ने ऐसा कारनामा किया। इससे पहले सोमवार और बीते शुक्रवार को भी इस शेयर ने 52 हफ्तों का नया स्तर छुआ था।
बीएसई पर मंगलवार के कारोबार में भारती एयरटेल में 7.36% की तेजी रही और यह आज के सत्र के अंत में 439.25 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले यह आज ऊपर की ओर 445.45 रुपये तक गया, जो इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर भी है। इससे पहले सोमवार के कारोबार में इसमें 4.06% की तेजी रही और यह 409.15 रुपये पर बंद हुआ था। याद रहे कि शुक्रवार के कारोबारी सत्र में भारती एयरटेल का शेयर 8.42% की उछाल के साथ 393.20 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह पिछले तीन कारोबारी सत्रों में इसका शेयर 21.12% की तेजी दर्ज कर चुका है।
सोमवार को भारती एयरटेल ने कहा था कि यह एक दिसंबर से मोबाइल फोन कॉल और डेटा के शुल्कों में बढ़ोतरी करने वाला है ताकि यह कारोबार को सुचारु रूप से जारी रख सके। इससे पहले वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने भी सोमवार को ही इसी तरह का बयान दिया था। बीएसई में मंगलवार को कंपनी का शेयर 34.68% बढ़त के साथ 6.02 रुपये पर बंद हुआ। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 104% चढ़ चुका है। बृहस्पतिवार को यह शेयर बीएसई पर यह शेयर 2.95 रुपये पर बंद हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा था कि सरकार दूरसंचार क्षेत्र की चिन्ताओं को दूर करना चाहती है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख