शेयर मंथन में खोजें

चेयरमैन के बयान के बाद वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का शेयर 5.34% लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबार में वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर में गिरावट दर्ज की गयी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर गुरुवार के बंद स्तर 7.31 रुपये के मुकाबले आज के कारोबार में यह ऊपर की ओर 7.35 रुपये तक गया, लेकिन ऊपरी स्तरों पर बिकवाली की वजह से यह 6.66 रुपये तक फिसल गया। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पूछे गये सवाल के जवाब में कंपनी के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) ने कहा कि कंपनी की ओर से माँगी गयी राहत यदि सरकार ने उपलब्ध नहीं करायी, तो उन्हें कंपनी का कामकाज बंद करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की राहत के बगैर उनका समूह इस कंपनी में कोई पूँजी निवेश नहीं करेगा। आज बीएसई पर कारोबार के अंत में वोडाफोन आइडिया का शेयर 5.34% कमजोरी के साथ 6.92 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह पिछले दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 10.6% फिसल चुका है। बुधवार को बीएसई का शेयर 7.74 रुपये पर बंद हुआ था।
क्षेत्र के अन्य शेयरों की बात करें तो आज के कारोबार में बीएसई पर एमटीएनएल (MTNL) में 2.95%, टीटीएमएल (TTML) में 2.61%, आईटीआई (ITI) में 2.25% और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर में 0.55% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख