शेयर मंथन में खोजें

जारी है यस बैंक (Yes Bank) के शेयर की तेजी, एनएसई पर भाव पहुँचा 50 रुपये

छह मार्च को 52 हफ्तों का निचला स्तर छूने के बाद से यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में तेजी का रुख लगातार बना हुआ है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर मंगलवार सुबह के कारोबार में भी यस बैंक के शेयर में शानदार मजबूती देखी जा रही है। सोमवार के बंद भाव 37.10 रुपये के मुकाबले आज सुबह 10.16 बजे एनएसई पर यस बैंक का शेयर 31.54% की तेजी के साथ 48.80 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले आज के कारोबार में यह ऊपर की ओर 50 रुपये तक चला गया था।
सोमवार को शाम चार बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिये आरबीआई (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा कि यस बैंक के पास पर्याप्त नकदी है। यदि बैंक को नकदी की जरूरत पड़ेगी, तो आरबीआई उसकी मदद के लिए तैयार रहेगा। शक्तिकांत दास ने कहा कि 26 मार्च से बैंक का नया निदेशक मंडल अपना कार्यभार सँभाल लेगा। इसके अलावा यस बैंक के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर यह भी है कि 18 मार्च को शाम छह बजे से बैंक का मोरेटोरियम (Moratorium) भी खत्म हो जायेगा। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख