शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी के साथ शुरुआत, निफ्टी 9,000 के नीचे फिसला

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में गिरावट दिख रही है।

सुबह 9.52 बजे एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 154 अंकों या 1.7% की गिरावट के साथ 8,957 के स्तर पर है। सेंसेक्स (Sensex) में इस समय 590 अंकों की गिरावट है और 30,570 पर है।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो 43 लाल निशान में, जबकि सात शेयर हरे निशान में हैं। जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में इस समय 11.6% की गिरावट है। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 7.4%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) में 6%, टाइटन (Titan) में 5% और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) में 4.9% की गिरावट है। डॉ. रेड्डीज लैब, भारती एयरटेल और इन्फोसिस में दो से तीन प्रतिशत की बढ़त है। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख