शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में रही कमजोरी, निफ्टी 118 अंक फिसला, सेंसेक्स 470 अंक लुढ़का

देश में लॉकडाउन बढ़ने की स्थिति में होने वाले नुकसान का डर कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों पर हावी होता नजर आया।

सोमवार को दिन भर भारतीय बाजार पर दबाव बना रहा और इस पर कमजोरी हावी रही। ऐसे में जहाँ एनएसई का निफ्टी (Nifty) 9,000 के स्तर के नीचे बंद हुआ, वहीं बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) भी 31,000 के स्तर के नीचे ही रहा।
बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद स्तर 31,159.62 के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 31,195.72 पर खुला, जो आज का इसका उच्चतम स्तर रहा। इसके तुरंत बाद सेंसेक्स लाल निशान में चला गया और दिन भर लाल निशान में ही रहा। सेंसेक्स ने आज के कारोबार में नीचे की ओर 30,474.15 तक चला गया और अंत में यह 469.60 अंकों या 1.51% की कमजोरी के साथ 30,690.02 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 आज कमजोरी के साथ बंद हुए, जबकि सात में मजबूती रही। बीएसई पर आज 1,179 शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,213 शेयर गिरावट के साथ।
दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी बीते हफ्ते के गुरुवार के बंद स्तर 9,111.90 के मुकाबले आज 118.05 अंकों या 1.30% की कमजोरी के साथ 8,993.85 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 30 शेयरों में कमजोरी रही।
आज के कारोबार में बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 10.26%, जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 8.44% बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 6.85% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) में 4.99% की कमजोरी रही। दूसरी ओर लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) में 6.35%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में 6% और भारती एयरटेल (Bharti Airtle) में 4.46% की बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख