शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध (US-China Trade War) की नयी चिन्ताओं के बीच शुक्रवार को फिसले अमेरिकी शेयर बाजार

बेहतरीन अप्रैल के बाद अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों के लिए मई महीने की शुरुआत बेहद खराब रही।

शुक्रवार यानि एक मई 2020 को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) गुरुवार के अपने बंद स्तर 24,345.72 के मुकाबले शुक्रवार को कमजोरी के साथ 24,120.78 पर खुला। कंपनियों के कमतर नतीजों और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध की नयी चिन्ताओं के बीच दिन के कारोबार के दौरान डॉव जोंस नीचे की ओर 23,645.30 तक फिसल गया। आखिरकार डॉव जोंस 622.03 अंकों या 2.55% की गिरावट के साथ 23,723.69 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) गुरुवार के अपने बंद स्तर 2,912.43 की तुलना में शुक्रवार को 81.72 अंकों या 2.81% की कमजोरी के साथ 2,830.71 पर बंद हुआ। दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) गुरुवार के बंद स्तर 8,889.55 के मुकाबले शुक्रवार को 284.60 अंकों या 3.20% की गिरावट के साथ 8,604.95 पर रहा।
इससे पहले अप्रैल में डॉव जोंस में 11.1% की मजबूती दर्ज की गयी थी, जबकि एसऐंडपी 500 में इस दौरान 12.7% की बढ़ोतरी देखी गयी। लेकिन बाजी मारी नैस्डैक कंपोजिट ने, जो अप्रैल महीने में 15.5% उछल गया। (शेयर मंथन, 02 मई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख