शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) में 1,728 अंकों की कमजोरी, निफ्टी (Nifty) 498 अंक टूटा

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक गिरावट के साथ खुले।

सुबह 10.07 बजे सेंसेक्स (Sensex) में 1,728.11 अंकों या 5.13% की कमजोरी है और यह 31,989.51 पर है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 497.70 अंकों या 5.05% की भारी गिरावट के साथ 9,362.20 के स्तर पर है।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो टाटा मोटर्स (Tata Motors) में इस समय 11.74% की कमजोरी है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में 11.37%, वेदान्ता (Vedanta) में 10.27% की गिरावट है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 10.00% और जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) में 9.6% का नुकसान है। इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 9.56% की गिरावट है। दूसरी ओर सिप्ला (Cipla) में 1.86% की तेजी है। (शेयर मंथन, 04 मई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख