शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुए भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांक

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 31,122.89 की तुलना में आज सुबह मजबूती के साथ 31,296.28 पर खुला, जो आज के कारोबार में इसका उच्चतम स्तर रहा। लेकिन मिनटों के भीतर बीएसई सेंसेक्स लाल निशान में फिसल गया। इसके बाद दिन में कई बार सेंसेक्स कुछ मिनटों के लिए हरे निशान में आया, लेकिन इन स्तरों को सँभाल न सका। आज के कारोबार में सेंसेक्स नीचे की ओर 30,770.48 तक गया। लेकिन आखिरी घंटे में निचले स्तरों से आयी खरीदारी के कारण यह अपना नुकसान पाटने में सफल रहा और आखिरकार 25.16 अंकों या 0.08% की गिरावट के साथ 31,097.73 पर बंद हुआ। आज के कारोबार के अंत में निफ्टी (Nifty) में महज 5.90 अंकों की कमजोरी रही और यह 9,136.85 पर बंद हुआ।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो आज के कारोबार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) में 4.64%, जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 3.63%, ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 3.27% और इन्फ्राटेल (Infratel) में 3.15% की गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी ओर वेदांता (Vedanta) में 3.87% और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 2.77% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 15 मई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख