शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में लगातार चौथे दिन जारी रही मजबूती

बीएसई (BSE) पर गुरुवार के कारोबार में भी यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में शानदार तेजी दर्ज की गयी।

बुधवार के बंद भाव 19.06 रुपये के मुकाबले आज सुबह बीएसई पर यस बैंक का शेयर 20 रुपये पर खुला। आज के कारोबार में यह 7.24% की तेजी के साथ 20.44 रुपये पर रहा। हालाँकि इससे पहले आज के कारोबार में यह ऊपर की ओर 20.75 रुपये तक चला गया था। आज के बंद भाव के आधार पर देखें तो यस बैंक का बाजार पूँजीकरण (Market Capitalisation) 51,212.23 करोड़ रुपये पर पहुँच गया है।
गुरुवार आज लगातार चौथा ऐसा दिन रहा, जब बैंक के शेयर में मजबूती दर्ज की गयी। चार दिसंबर को बीएसई पर यस बैंक का शेयर 15.33 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह पिछले चार कारोबारी सत्रों में यह शेयर 33.33% उछल चुका है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट में यह कहा गया कि म्यूचुअल फंड उद्योग संगठन एम्फी (AMFI) की ओर से यस बैंक के शेयर को लार्ज कैप की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख