शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 453 अंकों की मजबूती के साथ 46,000 के ऊपर बंद

सोमवार की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार वापसी करने में कामयाब रहे।

अपने पिछले बंद स्तर 45,553.96 के मुकाबले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार को हल्की कमजोरी के साथ 45,529.61 पर खुला और 452.73 अंकों या 0.99% की बढ़त के साथ 46,006.69 पर बंद हुआ। कल सेंसेक्स के 25 शेयर हरे निशान और पाँच शेयर लाल निशान में बंद हुए। कल एचसीएल टेक (HCL Tech) में 5.09%, टेक महिन्द्रा (Tech Mahindra) में 4.20%, इन्फोसिस (Infosys) में 3.78% और सन फार्मा (Sun Pharma) में 2.90% की मजबूती दर्ज की गयी।
दूसरी ओर एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) मंगलवार को 137.90 अंकों या 1.03% की बढ़ोतरी के साथ 13,466.30 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख