शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 437 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 135 अंक बढ़ा

आज लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में शानदार तेजी दर्ज की गयी।

अपने पिछले बंद स्तर 46,006.69 के मुकाबले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज बुधवार को हल्की बढ़त के साथ 46,072.30 पर खुला। दिन बीतने के साथ इसकी मजबूती बढ़ती गयी और कारोबार के आखिर में यह 437.49 अंकों या 0.95% की बढ़ोतरी के साथ 46,444.18 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 26 शेयर मजबूती, जबकि चार शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। आज हिन्दुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) में 2.67%, इन्फोसिस (Infosys) में 2.64% और महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा (M&M) में 2.35% की बढ़ोतरी देखी गयी। दूसरी ओर टाइटन (Titan) में 0.81% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 134.80 अंकों या 1.00% की मजबूती के साथ 13,601.10 पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को भी भारतीय बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए थे। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख