शेयर मंथन में खोजें

क्रिसमस की पूर्वसंध्या पर अमेरिकी शेयर बाजार में हल्की तेजी

गुरुवार को कम घंटों के लिए चले कारोबार के दौरान अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक हरे निशान में बंद होने में सफल रहे।

24 दिसंबर को क्रिसमस की पूर्वसंध्या होने के कारण अमेरिका बाजार में कम घंटों के लिए कामकाज हुआ। नैस्डैक कंपोजिट कल के कारोबार में ऊपर की ओर 12,833.55 तक गया और आखिरकार यह 33.62 अंकों या 0.26% की मजबूती के साथ 12,804.73 पर बंद हुआ। दूसरी ओर एसऐंडपी 500 (S&P 500) कल 13.05 अंक या 0.35% बढ़ कर 3,703.06 पर बंद हुआ।
पिछले बंद स्तर 30,129.83 के मुकाबले गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) मामूली बढ़ोतरी के साथ 30,155.92 पर खुला। कल के कारोबार में यह ऊपर की ओर 30,209.67 तक गया और आखिरकार 70.04 अंकों या 0.23% की बढ़ोतरी के साथ 30,199.87 पर बंद हुआ। क्रिसमस के अवसर पर अमेरिकी शेयर बाजार 25 दिसंबर 2020 को बंद रहेंगे। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख