शेयर मंथन में खोजें

बाजार में अनिश्चितता की स्थिति‍, कारोबारी कर रहे ब्रेकआउट का इंतजार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (20 जून) को बेंचमार्क सूचकांक शांत शुरुआत के बाद 23540 से 23620/77100-77600 के स्‍तरों के बीच झूलते रहे। पिछले कुछ दिनों से बाजार छोटे दायरे में कारोबार देखने को मिल रहा है जो तेजी और मंदी के बीच अनिश्चितता का संकेत दे रहा है। 

हमारा मानना है कि मौजूदा बाजार का ढाँचा दिशाहीन है और संभवत: कारोबार किसी तरफ के ब्रेकआउट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऊपर की तरफ 23680/77800 तात्‍कालिक ब्रेकआउट स्‍तर होंगे, जबकि 23450/77100 के नीचे बिकवाली का दबाव बढ़ेगा।

23650/77700 के ऊपर बाजार 23750-23850/78000-78200 के स्‍तरों की तरफ बढ़ सकते हैं। हालाँकि 23450/77100 के नीचे बाजार 23350-23300/76800-76700 के स्‍तरों का रीटेस्‍ट कर सकते हैं। 

(शेयर मंथन, 21 जून 2024)   

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख