शेयर मंथन में खोजें

दिशाहीन लग रहा बाजार, कारोबारी किसी भी तरफ ब्रेकआउट का करें इंतजार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (04 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक में सकारात्‍मक तेजी जारी रही और इसने 24401/80392.64 का नया सर्वकालिक शिखर छुआ। 

क्षेत्रों में फार्मा, हेल्‍थकेयर और आईटी सूचकांक में 1% की बढ़त रही, जबकि कुछ मीडिया और वित्‍तीय स्‍टॉक में मुनाफावसूली देखने को मिली। तकनीकी तौर से देखें तो बाजार गैप डाउन शुरुआत के बाद 24280-24400/80000-80390 के स्‍तरों के आसपास मंडराते रहे।

ऊपर की मजबूत रैली के बावजूद बाजार में ऊपरी स्‍तरों पर दिशाहीन गतिविध‍ि दिखाई दे रही है, अत: कारोबारियों को किसी भी तरफ के ब्रेकआउट का इंतजार करना चाहिए। दैनिक कारोबारियों के लिए 24400/80390 के स्‍तर ब्रेकआउट के स्‍तर हो सकते हैं। इसके ऊपर बाजार 24500-24525/80700-80800 के स्‍तरों की तरफ बढ़ सकते हैं। 

24400 के नीचे बाजार 24200-24165/79700-79550 के स्‍तरों का रीटेस्‍ट कर सकते हैं, जहाँ बुधवार को प्राइस गैप बना था। निफ्टी/सेंसेक्‍स अगर 24200/79700 के स्‍तरों तक टूटते हैं, तो खरीदारी के बारे में सोचना चाहिए।  

बैंक निफ्टी एक संतुलन स्‍तर पर है और जब तक ये 53350 के स्‍तर को पार नहीं करेगा, तब तक ये 52500 के स्‍तर तक टूट सकता है। ये 53350 के स्‍तर के ऊपर 53500 के स्‍तर पर मजबूत प्रतिरोध के साथ 54000 की तरफ बढ़ सकता है। 

 

(शेयर मंथन, 05 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख