शेयर मंथन में खोजें

स्टॉक आधारित सौदे लें और बाजार के अहम स्तरों को समझें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (08 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक में सुस्त कारोबार देखने को मिला और निफ्टी 3 अंक, जबकि सेंसेक्स 36 अंकों की मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में, एफएमसीजी सूचकांक का प्रदर्शन अच्छा रहा और इसमें 1.5% की बढ़त आयी, जबकि पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.5% की गिरावट देखने को मिली।  तेजड़ियों के लिए 24400/80400 का स्तर ट्रेंड तय करने वाला होगा।

24400/80400 का स्तर पार करने के बाद सूचकांक धीरे-धीरे 24500-24600/80700-81000 के स्तरों की तरफ बढ़ सकते हैं। दूसरी तरफ, ऊपर बताये स्तर तोड़ने में नाकाम रहने पर बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है और ये 24100-24000/79300-79000 के स्तर रीटेस्ट करने जा सकते हैं। ऐसे में चुनिंदा स्टॉक देखें।  

बैंक निफ्टी में 52000 के स्तर पर सपोर्ट है, हालाँकि इस स्तर के टूटने के बाद ये 51700 या 51500 के स्तर तक टूट सकता है। 52000 के ऊपर ये तेजी के झुकाव के साथ कंसोलिडेट करता रहेगा।  

(शेयर मंथन, 09 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख