शेयर मंथन में खोजें

कंसोलिडेट कर सकता है बाजार, तिमाही नतीजों से मिलेगी नयी दिशा : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (10 जुलाई) को निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ, मुनाफावसूली के बीच इसमें 109 अंकों की गिरावट आयी और ये 24324 के स्तर पर पहुँच गया।

फार्मा, एफएमसीजी और ऑयल ऐंड गैस क्षेत्र को छोड़ कर अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में बने रहे। कुछ कंपनियों द्वारा दाम बढ़ाने की खबरें आने के बाद पेंट स्टॉक ने गति पकड़ी। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स द्वारा एसयूवी श्रेणी के चुनिंदा मॉडल के दाम घटाने की खबरों के बाद  ऑटो क्षेत्र पर दबाव रहा और ये 2% तक टूट गया।  

हमें लगता है कि बाजार ऊपरी स्तरों पर कंसोलिडेट करेंगे और लंबी अवधि के निवेशकों के लिए कोई भी गिरावट खरीदारी का मौका होगी। कल से कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होने शुरू होंगे और टीएससी सबसे पहले अपने आँकड़े घोषित करेगी।  

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख