शेयर मंथन में खोजें

बाजार में बना त्रिकोणीय कंसोलिडेशन, 24600 की तरफ बढ़ सकता है निफ्टी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (11 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच निफ्टी 8.50 अंक और सेंसेक्स 27 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के संदर्भ में मीडिया सूचकांक में 1% से अधिक की बढ़त आयी, जबकि रियल्टी सूचकांक तकरीबन 1.5% टूट गया। तकनीकी नजरिये से बाजार में त्रिकोणीय कंसोलिडेशन बना है, जो तेजी जारी रहने और बाजार के संभवत: 24600 की तरफ बढ़ने का संकेत दे रहा है।  तेजड़ियों के लिए 24420/80150 के स्तर ब्रेकआउट क्षेत्र होंगे। इस स्तर के ऊपर बाजार 24470-24600/80500-80800 के स्तरों की तरफ बढ़ सकते हैं।

हालाँकि, 24470 के स्तर को पार करने में नाकाम रहने पर बाजार 24200 के स्तर तक टूट सकते हैं। ऐसे में 24470 और 24600 के स्तरों के बीच लॉन्ग पोजीशन को घटाने की रणनीति होनी चाहिए, 24470 के ऊपर चुनिंदा स्टॉक पर केंद्रित होना चाहिए। 

दिन के कारोबार के दौरान 52000 का स्तर तोड़ने के बावजूद बैंक निफ्टी कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में तीव रिकवरी आयी। दिन के लिए 52500 के स्तर पर मुख्य प्रतिरोध स्तर होगा और इस स्तर को पार करने के बाद ये बिना किसी बड़ी रुकावट के 53000 के स्तर की तरफ बढ़ सकता है।   

(शेयर मंथन, 12 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख