शेयर मंथन में खोजें

बाजार में अभी और बनेंगे नये शिखर, मजबूत आर्थिक परिदृश्य से मिलेगा समर्थन : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (29 अगस्त) को निफ्टी ने एकदिनी उतार-चढ़ाव के बीच नया शिखर छुआ और 100 अंकों (0.40%) की उछाल के साथ 25152 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऑयल ऐंड गैस, एफएमसीजी और ऑटो क्षेत्रों में खरीदारी के साथ क्षेत्रवार मिलाजुला रुख देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100/स्मॉलकैप 100 में 0.40%/0.50% की गिरावट के साथ व्यापक बाजार का प्रदर्शन अनुमान से कम रहा। आप पूरे दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम केंद्र में रही, जहाँ कंपनी ने अपने शेयरधारकों को एक पर एक बोनस शेयर देने पर विचार करने के साथ ही विभिन्न रणनीति निवेशों के बारे में घोषणा की। 

बाजार ने लगातार 11वें दिन अपनी तेजी की चाल जारी रखी और हमें उम्मीद है कि निफ्टी में धीरे-धीरे ऊपर की चाल के साथ ही नित नये शिखर देखने को मिलते रहेंगे। इसे मजबूत मध्यम अवधि के विकास परिदृश्य और मजबूत होती राजकोषीय विश्वसनीयता के आधार पर वैश्विक स्तर पर भारत की रेटिंग बनाए रखने से समर्थन मिलेगा (रेटिंग एजेंसी फिच ने स्थिर परिदृश्य के साथ भारत की रेटिंग 'बीबीबी-' पर पुष्टि की है)।

(शेयर मंथन, 29 अगस्त 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख