शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में बाजार का ढाँचा सकारात्मक, संकरे दायरे में रह सकता है बैंक निफ्टी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (02 सितंबर) को बेंचमार्क सूचकांक ने 25333.65/82725.28 के स्तर पर नया उच्च स्तर बनाया। निफ्टी 43 अंक जोड़ कर, जबकि सेंसेक्स 194 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के संदर्भ में एफएमसीजी सूचकांक में 0.88% की बढ़त आयी, जबकि धातु सूचकांक में 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। तकनीकी नजरिये से देखें तो बाजार में गैप के साथ शुरुआत के बाद ऊपरी स्तरों पर एकदिनी मुनाफावसूली देखने को मिली। छोटी अवधि में बाजार का ढाँचा सकारात्मक बना हुआ है। हमारा मानना है कि 25150/82350 का स्तर दैनिक कारोबारियों के लिए निर्णायक समर्थन स्तर की तरह काम करेगा। 

बाजार जब तक इन स्तरों के ऊपर रहेंगे, तब तक तेजी का रुझान जारी रहेगा। ऊपर की तरफ बाजार 25350-25425/82800-83000 के स्तरों की तरफ बढ़ सकते हैं। अगर ये 25150 के नीचे फिसलता है तो बाजार 25050-25000/82000-81800 के स्तरों तक टूट सकते हैं। 

बैंक निफ्टी अभी 51500 के स्तर पर बाधा का सामना कर रहा है। हालाँकि समर्थन स्तर ऊपर की तरफ नहीं शिफ्ट हो रहा है, जो संकेत देता है कि सूचकांक संकरे दायरे में बना रह सकता है। 

(शेयर मंथन, 03 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख