शेयर मंथन में खोजें

बाजार में बनी वापसी की संरचना, पुलबैक रैली जारी रहने के आसार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (09 सितंबर) बेंचमार्क सूचकांक दायरे में घूमते नजर आये। इसके साथ ही निफ्टी 84 अंक जोड़ कर, जबकि सेंसेक्स 375 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों में एफएमसीजी सूचकांक में 2% की उछाल के साथ शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जबकि एनर्जी, ऑयल ऐंड गैस सूचकांक में 1% की गिरावट दर्ज की गयी। तकनीकी तौर से कमजोर शुरुआत के बाद बाजार ने 20 दिनों के एसएमए पर समर्थन लिया और वापसी की। वापसी के बाद बाजार में पूरे दिन सकारात्मक गति बनी रही। 

दैनिक चार्ट पर एक छोटी तेजी की कैंडल बनी है और इंट्राडे चार्ट पर बनी वापसी की संरचना पुलबैक संरचना जारी रहने का संंकेत दे रही है। हमारा मानना है कि बाजार जब तक 20 दिनों के एसएमए या 24800/81000 के स्तर के ऊपर कारोबार करेंगे, तब तक पुलबैक संरचना जारी रहेगी। 

ऊपर की तरफ बाजार 25000/81800 और 25050/82000 के स्तरों की तरफ बढ़ सकते हैं। इन स्तरों के बीच लॉन्ग पोजीशन घटाने के बारे में सोचना चाहिए। दूसरी ओर, 24750/80900 के स्तरों के नीचे अपट्रेंड असुरक्षित होगा, कारोबारियों को लॉन्ग पोजीशन से निकलने पर विचार करना चाहिए। 

अप्रत्याशित रूप से, बैंक-निफ्टी तीव्र वापसी करते हुए 50900 के स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा, जो छोटी अवधि में सकारात्मक है। हालाँकि, 51500 के स्तर को पार करने से सूचकांक को 52000 के स्तर को पार करने में मदद मिलेगी। इस सूचकांक में 50900 और 50500 के स्तर पर समर्थन मौजूद है।

(शेयर मंथन, 10 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख