शेयर मंथन में खोजें

बाजार की मौजूदा संरचना कमजोरी की, 24750 के नीचे बढ़ेगा बिकवाली का दबाव : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (11 सितंबर) को बेंचमार्क सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। इसके बाद निफ्टी 122 अंक टूट कर, जबकि सेंसेक्स 398 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों में ऑयल ऐंड गैस, पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा 1.5% की गिरावट आयी, जबकि चुनिंदा फार्मा और एफएमसीजी स्टॉक में निचले स्तरों पर खरीदारी का रुझान दिखा। तकनीकी तौर से सुस्त शुरुआत के बाद बाजार को एक बार फिर 25100 के स्तर पर प्रतिरोध मिला, जिसके बाद ये तेजी से फिसल गया। 

हमारा मानना है कि बाजार की मौजूदा संरचना कमजोरी की है और अगर ये 24750/80900 के स्तर से नीचे फिसला तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। 24750/80900 के नीचे निफ्टी में 24500 या 24400 के स्तरों तक गिरावट आ सकती है। 

दूसरी तरफ, तेजड़ियों के लिए 25150/82200 के स्तर पर मुख्य प्रतिरोध स्तर है। इससे ऊपर जाने पर इसमें 25250-25300/82500-82700 के स्तर तक उछाल आ सकती है। हालाँकि सूचकांक में असल मजबूती 25350 का स्तर पार करने के बाद आयेगी, तब तक लॉन्ग पोजीशन घटाने में समझदारी है।  

बैंक निफ्टी 51500 का स्तर पार करने में कामयाब नहीं हो पा रहा है, जो कि नकारात्मक है और सूचकांक जब इस स्तर को वापस फतह नहीं करेगा तब तक इसमें 50900 और 50500 के स्तरों तक नीचे की चाल बनी रहेगी। 

(शेयर मंथन, 12 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख