शेयर मंथन में खोजें

बाजार में सकारात्मक संकेत, प्रतिरोध स्तरों पर लॉन्ग पोजीशन घटायें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक पिछले हफ्ते (09-13 सितंबर) बेंचमार्क सूचकांक में आयी रैली के बाद निफ्टी 2% और सेंसेक्स 1700 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए।

क्षेत्रीय स्तर पर कंज्यूमर और डिजिटल सूचकांक में 3% से ज्यादा की तेजी आयी, जबकि ऑयल ऐंड गैस सूचकांक में 2.5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। सप्ताह के दौरान बाजार को एक बार फिर 20 दिनों के एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) पर समर्थन मिला और इसने तीव्र वापसी की। तकनीकी तौर से साप्ताहिक चार्ट पर इसमें तेजी की लंबी कैडल बनायी है और एकदिनी चार्ट पर हायर बॉटम की संरचना कायम है, जो बड़े पैमाने पर सकारात्मक है। 

छोटी अवधि के लिए 25225-25000/82500-82000 के स्तरों पर मुख्य समर्थन क्षेत्र होगा, जबकि ऊपर जाने के लिए 25500-25550/83500-83700 के स्तरों पर मुख्य प्रतिरोध क्षेत्र होगा। 25550/83700 के स्तर के ऊपर का बंद निफ्टी का 26000/85000 के स्तरों पर जाने के लिए प्रेरित करेगा। हालाँकि 25000/83700 के नीचे अपट्रेंड कमजोर होगा। ऐसे में ऊपर बताये गये प्रतिरोध स्तरों पर लॉन्ग पोजीशन घटाने और गिरावट में खरीदारी करने की रणनीति बनानी चाहिए। 

बैंक निफ्टी जब तक 50 दिनों के एसएमए या 51300 के स्तरों के ऊपर कारोबार कर रहा है, तब तक इसमे तेजी का ट्रेंड जारी रहने के आसार हैं। ऊपर की तरफ ये 52250-52700 के स्तरों की तरफ बढ़ सकता है। दूसरी तरफ कारोबारियों को 50 दिनों के एसएमए या 51350 के स्तर के नीचे लॉन्ग पोजीशन से निकलने के बारे में विचार करना चाहिए।

(शेयर मंथन, 16 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख