शेयर मंथन में खोजें

बाजार के लिए 25620 का स्तर पार करना बहुत सकारात्मक होगा : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (19 सितंबर) को बाजार ऊपर खुले और बिना मशक्कत के 25600 के स्तर पर पहुँच गये। हालाँकि ये इन स्तरों पर बने रहने में नाकाम रहे और इसकी वजह से तीव्र गिरावट आयी। बाजार बहुत कम समय में ऊपरी स्तरों से फिसल कर 25350 के स्तर पर आ गये, जो चिंताजनक है।  

आज अगर निफ्टी 25350 के स्तर के नीचे टिक जाता है, तो इसमें 25250 और 25150 के स्तरों तक गिरावट देखने को मिल सकती है। वैश्विक बाजार सकारात्मक हैं, लिहाजा हमें बाजार की शुरुआत ऊपर 25500 और 25550 के स्तरों पर देखने को मिल सकती है। ऐसे में 25500 और 25550 के स्तरों के बीच लॉन्ग पोजीशन घटाने की सलाह रहेगी। 25620 का स्तर पार करना बाजार के लिए बहुत सकारात्मक होगा। 

बैंक निफ्टी 53000 के स्तर के ऊपर बंद हुआ, जो कि सकारात्मक है। अगर बैंक निफ्टी करेक्ट हो कर 52500-52300 के स्तर पर आता है, तो 51900 के स्तर पर स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की कॉन्ट्रा बेट लेने की सलाह रहेगी। ऊपर की तरफ, 53370 और 53700 के स्तरों पर मुख्य प्रतिरोध स्तर हैं।

(शेयर मंथन, 20 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख