शेयर मंथन में खोजें

सीमित दायरे में कारोबार के बीच बाजार सपाट बंद

वैश्विक बाजार से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। डाओ जोंस निचले स्तरों से 400 अंक संभलकर 20 अंक ऊपर बंद हुआ। वहीं S&P 500 और नैस्डैक पर बढ़िया उछाल दिखा। नैस्डैक 70 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

 5 साल में पहली बार सितंबर में अमेरिकी बाजार में बढ़त दिखी। सितंबर में डाओ जोंस 3.4%, S&P 500 4.2% और नैस्डैक 6.1% की बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में दबाव दिखा। आज से चीन के बाजार 1 हफ्ते की छुट्टी पर हैं। गिफ्ट निफ्टी की सपाट शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिल संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की हल्की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। हालाकि थोड़ी देर बाद ही बाजार में तेजी देखने को मिली। हालाकि यह तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिकी। बाजार ने सारी शुरुआती बढ़त गंवाकर नीचे फिसला।

सेंसेक्स ने 84,099 का निचला स्तर तो 84,648 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.04% या 33 अंक गिर कर 84,266 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 25,739 का निचला स्तर तो वहीं 25,907 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी 0.05% या 14 अंक गिर कर 25,797 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 52,818 का निचला स्तर तो 53,235 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 0.10% या 55 अंक गिर कर 52,922 पर बंद हुआ।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक 2.62%, ओएनजीसी (ONGC) 1.90%, एशियन पेंट्स 1.55% और बजाज ऑटो 1.53% तक की गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा रहा जो सीएलएसए की रिपोर्ट के बाद 3.06% की मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 2.28%, ब्रिटानिया 1.70% और अदाणी एंटरप्राइजेज 1.60% तक की तेजी के साथ बंद हुआ।
खबरों के कारण जिन शेयरों में एक्शन दिखा उसमें इंडिया ग्लाइकोल रहा जिसमें क्षमता बढ़ाने के ऐलान के बाद शेयर 10.35% की मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं कोटक सिक्योरिटीज की ओर से लक्ष्य बढ़ाने से नाल्को का शेयर 6.63% चढ़ कर बंद हुआ। वहीं डिलीवरी चार्ज में बढ़ोतरी के ऐलान से ब्लू डार्ट के शेयर में 5.32% तक की तेजी दिखी। इसके अलावा बीएसई की ओर से ट्रांजैक्शन फी में बदलाव से 4.73% तक चढ़ कर बंद हुआ। 

वहीं केमिकल शेयरों में आज बढ़िया खरीदारी देखने को मिली। डीसी डब्लयू 12.80%, बीएएसएफ (BASF) 7.19%, कनोरिया केमिकल्स 8.36% और नियोजन केमिकल्स 5.51% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में रियल्टी शेयरों पर बिकवाली का दबाव दिखा। फीनिक्स मिल्स 5.01%, शोभा लिमिटेड 3.90% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। इसके अलावा वेल्सपन कॉर्प 3.50%, इंटेलेक्ट डिजाइन 3.79%, राइट्स (RITES) 3.21% और प्राज इंडस्ट्रीज 2.79% तक की कमजोरी के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन,1 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख