शेयर मंथन में खोजें

बाजार में अनिश्चितता की स्थिति, अहम स्तरों पर रखें नजर : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (01 अक्तूबर) को बाजार बेंचमार्क सूचकांक संकरे कारोबारी दायरे में रहे। निफ्टी 14 अंक और सेंसेक्स 33 अंक टूट कर बंद हुए। मीडिया और डिजिटल क्षेत्रों में 1% से ज्यादा की उछाल आयी, जबकि एनर्जी सेक्टर में बिकवाली का दबाव रहा। 

तकनीकी नजरिये से बाजार सोमवार की तीव्र बिकवाली के बाद संकरे कारोबारी दायरे में रहे। दैनिक चार्ट पर छोटी कैंडल की संरचना बनी है, जो तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिश्चितता का इशारा कर रही है। हमारा मानना है कि 25910/84650 का स्तर तेजड़ियों के लिए ट्रेंड निर्धारित करने वाला स्तर हो सकता है। 

बाजार अगर इस स्तर के नीचे बना रहा तो कमजोरी का रुझान बरकरार रह सकता है। नीचे की तरफ, बाजार 25500-25300/83200-82600 के स्तरों का रीटेस्ट कर सकते हैं। दूसरी तरफ अगर बाजार 25910/84650 के ऊपर जाते हैं, तो इनमें 25975-26000/84900-85000 के स्तर तक संभावित उछाल आ सकती है।   

सूचकांक में अगर 25500/83200 (20 दिनों का एसएमए समर्थन स्तर) के स्तर तक पहुँचने के बाद वापसी की संरचना बनती है, तो लॉन्ग रहते हुए कॉन्ट्र बेट लेने की रणनीति पर विचार करने की सलाह रहेगी। बंद भाव के आधार पर 25300 के स्तर पर स्टॉप लॉस रखें। प्रतिरोध स्तर 25800/25900 के स्तरों के आसपास कमजोर लॉन्ग पोजीशन घटाने की भी सलाह रहेगी। 

बैंक निफ्टी ट्रेंड तय करने वाले 52900 के स्तर के ठीक ऊपर बंद हुआ है। हालाँकि, अगर सूचकांक 52900 के नीचे बना रहा तो ये 52500-52300 (20 दिनों के एसएमए) के स्तरों तक संभावित रूप से पहुँच सकता है। चुनिंदा बैंक स्टॉक में या सूचकांक के 52500-52300 के स्तरों के बीच लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह रहेगी। बंद भाव के आधार पर 52000 के स्तर पर स्टॉप लॉस लगायें।

(शेयर मंथन, 03 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख