शेयर मंथन में खोजें

चार्ट बाजार में कमजोरी जारी रहने का दे रहे संकेत, अहम स्तर और चुनिंदा स्टाक पर रखें नजर : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (02 अक्तूबर) को बेंचमार्क सूचकांक में तीव्र करेक्शन आया जिसके बाद निफ्टी 547 अंक और सेंसेक्स 1769 अंक टूट कर बंद हुए। क्षेत्रवार, सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में रहे लेकिन रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 4.60% की गिरावट आयी।

तकनीकी तौर से गैप डाउन शुरुआत के बाद 20 दिनों का एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) टूट गया और बाजार में ब्रेकडाउन के बाद बिकवाली का दबाव बढ़ गया। दैनिक चार्ट पर मंदी की कैंडल और एकदिनी चार्ट पर जारी रहने की संरचना मौजूदा स्तरों से और कमजोरी जारी रहने का संकेत दे रही है। 

हमारा मानना है कि बाजार जब तक 25500/83200 के स्तर के नीचे रहेंगे, तब तक कमजोरी का रुझान जारी रहेगा। नीचे की तरफ ये 25150-25025/82200-82000 या 50 दिनों के एसएमए के स्तर तक फिसल सकते हैं। दूसरी तरफ, प्रतिरोध स्तर 25800 के स्तर से खिसक कर 25500 और 25600 के स्तरों पर आ गया है। 

सूचकांक में अगर 25150/25000 (50 दिनों के एसएमए समर्थन स्तर) के स्तर तक पहुँचने के बाद वापसी की संरचना बनती है, तो लॉन्ग रहते हुए कॉन्ट्रा बेट की रणनीति पर विचार कर सकते हैं। बंद भाव के आधार पर 25000 के स्तर पर स्टॉप लॉस रखें। गुरुवार को वापसी की संरचना अनुपस्थित थी। 25500 के प्रतिरोध स्तर के आसपास कमजोर लॉन्ग पोजीशन को घटाने की भी सलाह रहेगी। 

बैंक निफ्टी ट्रेंड तय करने वाला 52900 का स्तर तोड़ कर 51900 के स्तर के नीचे बंंद हुआ जो सूचकांक को 51300 या 51000 स्तरों (50 और 100 दिनों के एसएमए) की तरफ धकेल सकता है। चुनिंदा बैंक स्टॉक या सूचकांक में 51300-51000 के स्तरों के बीच लॉन्ग पोजीशन बनाने की सलाह दी जाती है। बंद भाव के आधार पर 50900 के स्तर पर स्टॉप लॉस लगायें।

(शेयर मंथन, 04 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख