शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई की बैठक पर रहेगी नजर, कंसोलिडेट कर सकता है बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (04 अक्तूबर) को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का क्रम जारी रहा और एकदिनी कारोबार में निफ्टी 25000 के स्तर नीचे फिसल गया। सूचकांक अंतत: दिन के निचले स्तर के करीब 200 अंकों (0.8%) के नुकसान के साथ 25050 के स्तर पर बंद हुआ। 

व्यापक बाजार में भी मुनाफावसूली रही और ये 1% टूट गया। आईटी और पीएसयू बैंक के अलावा रियल्टी, एफएमसीजी और ऑटो क्षेत्र में 1-2% की गिरावट के साथ अन्य सभी क्षेत्र लाल निशान में रहे। अस्थिरता सूचकांक में तेजी, एफआईआई द्वारा बिकवाली और कमजोर वैश्विक संकेत से बाजार में मुनाफा वसूली को बढ़ावा मिला। 

पिछले हफ्ते 26277 का नया उच्च स्तर छूने के बाद निफ्टी में 1310 अंकों (5.2%) का नुकसान हो चुका है। हमारा अनुमान है कि पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ने की चिंता के बीच अगले हफ्ते बाजार कंसोलिडेट करेंगे। इसके अलावा अगले हफ्ते तिमाही नतीजों का मौसम शुरू होने से स्टॉक आधारित गतिविधि भी जारी रहेगी। 

इसके अतिरिक्त अगले हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत बैठक को देखते हुए ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील स्टॉक पर भी नजर रहेगी। हालाँकि अभी ब्याज दर में कटौती का अनुमान नहीं है, लेकिन कैंद्रीय बैंक की टिप्पणी काफी अहमियत रखती है।

(शेयर मंथन, 04 अक्तूबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख