शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई की बैठक पर रहेगी नजर, सकारात्मकता के साथ सतर्क रहेंगे बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (08 अक्तूबर) को निफ्टी सपाट खुला, मगर व्यापक आधार पर खरीदारी के समर्थन से गति (मोमेंटम) पकड़ने के बाद 25000 के स्तर के ऊपर दोबाना पहुँचने में कामयाब रहा। 

सूचकांक 217 अंकों (0.9%) की बढ़त के साथ 25013 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप/स्मॉलकैप 100 में 2% की बढ़त के साथ व्यापक बाजार का प्रदर्शन शानदार रहा। धातु को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्र हरे निशान में रहे। निफ्टी में छह दिनों की लगातार गिरावट के बाद नयी खरीदारी देखने को मिली। अनिश्चित वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों द्वारा 50,000 करोड़ रुपये की बिकवाली के बीच सूचकांक में लगभग 1400 अंकों का नुकसान देखने को मिला।

निवेशकों को बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के निर्णय का इंतजार है। विकास पर उसकी टिप्पणी और ब्याज दरों पर नजरिया महत्वपूर्ण होंगे। कुल मिलाकर हमारा अनुमान है कि बाजार वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजों का मौसम शुरू होने के बीच सकारात्मक रुख के साथ सतर्क रहेंगे। वैश्विक स्तर पर एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक का विवरण भी बुधवार को जारी होगा। 

(शेयर मंथन, 08 अक्तूबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख