शेयर मंथन में खोजें

बाजार का मौजूदा ढाँचा अस्थिरता वाला, स्तर आधारित सौदे लें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (09 अक्तूबर) को बेंचमार्क सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके बाद निफ्टी में 31 अंकों की नरमी आयी, जबकि सेंसेक्स 168 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुआ।

क्षेत्रों में रियल्टी और फार्मा सूचकांक में 2% से ज्यादा की तेजी आयी, जबकि एफएमसीजी सूचकांक 1.5% से अधिक टूट गया। तकनीकी तौर से सत्र के पहले आधे हिस्से में बाजार को 25200/82300 के स्तर के करीब प्रतिरोध मिला और एकदिनी मुनाफावसूली की वजह से दूसरे आधे हिस्से में इसमें तीव्र गिरावट आयी। 

बाजार दिन के उच्च स्तर से 285/950 अंक से ज्यादा फिसल गये। हमारा मानना है कि बाजार का मौजूदा ढाँचा अस्थिरता वाला है, अत: दैनिक कारोबारियों के लिए स्तर आधारित ट्रेडिंग आदर्श रणनीति रहेगी। 

तेजड़ियों के लिए 24900 का स्तर नजर रखने के लिहाज से अहम होगा। इसके ऊपर बाजार 25240/82350 के स्तर का फिर से रीटेस्ट कर सकते हैं। कारोबारी सत्र के पहले हिस्से में इसे पार करना बाजार को 25500/83100 के स्तरों की तरफ जाने के लिए मदद करेगा। 

दूसरी तरफ, 24900/81200 के स्तर के नीचे रहने पर बाजार 24800 या 24700/81000-80700 के स्तरों की तरफ फिसल सकते हैं। 24700 के स्तर के नीचे बंंद होना बाजार के लिए नकारात्मक होगा और उस स्थिति में लॉन्ग पोजीशन घटाने की सलाह रहेगी।  

बैंक निफ्टी को 50800 के स्तर पर सपोर्ट प्राप्त है। 50800 के नीचे यह धीरे-धीरे 50500 और 50200 के स्तर तक फिसल सकता है। दूसरी तरफ, 51700 के स्तर के ऊपर निकलने के बाद ही इसमें तेजी की उम्मीद करनी चाहिए, जो बैंक निफ्टी को 52500 के स्तरों की तरफ धकेल सकती है। 

(शेयर मंथन, 10 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख