शेयर मंथन में खोजें

बाजार में अनिश्चितता का माहौल, प्रतिरोध स्तरों पर लॉन्ग पोजीशन घटाने की सलाह : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (24 अक्तूबर) को बेंचमार्क सूचकांक में सुस्त गतिविधि देखने को मिली। इसके साथ ही निफ्टी में 36 अंक नीचे, जबकि सेंसेक्स 17 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में एफएमसीजी सूचकांक में सबसे ज्यादा 2.80% की गिरावट आयी, जबकि पीएसयू बैंक सूचकांक में 1.2% की बढ़त दर्ज की गयी। तकनीकी तौर से ठंडी शुरुआत के बाद बाजार पूरे कारोबारी सत्र के दौरान 24350-24450/79850-80200 के स्तरों के बीच घूमते रहे। 

दैनिक चार्ट पर एक छोटी कैंडल बनी है और एकदिनी चार्ट पर दिशाहीन गतिविधि तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिश्चितता का संकेत दे रही है। दैनिक कारोबारियों के लिए 24500/80300 के स्तर पर अहम प्रतिरोध क्षेत्र होगा। इसके ऊपर बाजार में 24600-24625/80500-80800 के स्तर तक उछाल आ सकती है।

दूसरी तरफ, 24350/79850 के स्तर के नीच बिकवाली का दबाव बढ़ जायेगा। इसके नीचे बाजार 24250-24200/79500-79300 के स्तर तक फिसल सकते हैं। ऐसे में प्रतिरोध स्तरों पर लॉन्ग पोजीशन घटाने और समर्थन स्तरों से तेजी में वापसी की संरचना बनने पर ही खरीदारी की रणनीति होनी चाहिए। 

बैंक निफ्टी के लिए 50900-50700 अगले समर्थन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। 51700-52000 के स्तर तक कोई भी उछाल लॉन्ग पोजीशन घटाने का अवसर होगी। इन समर्थन स्तरों के आसपास विपरीत दृष्टिकोण अपनाने और लॉन्ग ट्रेड करने से पहले बाजार के वापसी का पैटर्न बनाने तक इंतजार करने की सलाह रहेगी। 

(शेयर मंथन, 25 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख