शेयर मंथन में खोजें

दीवाली बाद शुरू होगा तिमाही नतीजों का दूसरा दौर, कंसोलिडेट कर सकते हैं बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (30 अक्तूबर) को निफ्टी लाल निशान में खुला और पूरे सत्र के दौरान सतर्क रहते हुए 126 अंकों (0.50%) के नुकसान के साथ 24,341 के स्तर पर बंद हुआ। 

मिडकैप सूचकांक में 0.20%, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 1% की बढ़त के साथ व्यापक बाजार का प्रदर्शन अच्छा रहा। एफएमसीजी के अतिरिक्त अन्य सभी सूचकांक सपाट से नकारात्मक रहे, जबकि एफएमसीजी दिग्गज मारिकाे के अच्छे तिमाही नतीजों से समर्थन पाकर इस क्षेत्र में 0.90% की बढ़त दर्ज की गयी। 

वैश्विक स्तर पर बाजार आज देर रात जारी होने वाले अमेरिका के तीसरी तिमाही के जीडीपी आँकड़ों पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। इस हफ्ते दीवाली से पहले जहाँ कारोबारी गतिविधि सुस्त रही, वहीं  विदेशी निवेशकों ने बिकवाली जारी रखी और घरेलू निवशक शुद्ध खरीदार बने रहे।

बाजारों में दबाव महसूस हो रहा है और अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को देखते हुए अनिश्चितता के बीच अस्थिर रह सकते हैं। दीवाली के बाद अगले हफ्ते दूसरी तिमाही के नतीजों का दूसरा दौर शुरू होगा। बाजार निचले स्तरों से समर्थन लेते हुए दिखाई दे रहे हैं और ये अगले कुछ दिनों तक कंसोलिडेट कर सकते हैं।  

(शेयर मंथन, 30 अक्तूबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख