शेयर मंथन में खोजें

बाजार में निकट समय में जारी रह सकती है अस्थिरता और दिशाहीन गतिविधि : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तीव्र उछाल आयी। इसके साथ ही निफ्टी 65 अंक ऊपर, जबकि सेंसेक्स 239 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों में, मीडिया सूचकांक में 2% से अधिक की बढ़त आयी, जबकि धातु सूचकांक में तकरीबन 1% की गिरावट दर्ज की गयी। तकनीकी तौर से बाजार में भरोसेमंद एकदिनी रैली के बाद ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखी गयी और ये एकदिनी शिखर से तकरीबन 300/1000 अंक तक टूट गये। 

हमें उम्मीद है कि बाजार का मौजूदा खाका अस्थिरता की है और छोटी अवधि का पैटर्न दिशाहीन गतिविधि का संकेत दे रहा है, जो निकट भविष्य में जारी रह सकती है। बाजार जब तक 23400-23350/77200-77000 के स्तर के ऊपर हैं दैनिक कारोबारियों के लिए गिरावट में खरीदारी और तेजी में बिकवाली आदर्श रणनीति हो सकती है। 

ऊपर की तरफ 23700-23750/78000-78200 के स्तर अपस्विंग के लिए निर्णायक प्रतिरोध क्षेत्र की तरह काम करेंगे। हालाँकि 23850/78500 के स्तर टूटने के बाद बाजार भावनाओं में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है। 23350/77000 के नीचे कारोबारी छोटी अवधि की लॉन्ग पोजीशन से निकलने का विकल्प चुन सकते हैं।  

(शेयर मंथन, 21 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख