शेयर मंथन में खोजें

व्यापक दायरे में कंसोलिडेट करेंगे बाजार, निवेशकों को अहम आँकड़ों का इंतजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (28 नवंबर) को मासिक वायदा-विकल्प निप्टान और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण निफ्टी 1.49% की गिरावट के साथ 23,914 के स्तर पर बंद हुआ। 

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बढ़ने और मिश्रित आर्थिक आँकड़े आने के बाद अमेरिकी ब्यार दर ट्राजेक्टरी पर अनिश्चितताओं ने भावनाओं पर चोट की। टेक दिग्गज स्टॉक में बिकवाली के दबाव के बीच निफ्टी आईटी सूचकांक 2% से ज्यादा टूट गया। हालाँकि, निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांक के सकारात्मक दायरे में सत्र समाप्त करने के साथ ही व्यापक बाजार का प्रदर्शन लचीला रहा। 

कल आये अमेरिका के पीसीई आँकड़े अनुमानों से कमजोर रहे, जबकि जीडीपी वृद्धि 2.8% अनुमानों के अनुरूप रही। इसने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में धीमी कटौती की चिंतरअरें में इजाफा किया।

भारत में दूसरी तिमाही के जीडीपी आँकड़े, चीन के विनिर्माण पीएमआई और यूरोजोन पीएमआई आँकड़ों समेत कल आने वाले अन्य प्रमुख आँकड़ों को देखते हुए निवेश सतर्क हैं। अगर, भू-राजनीतिक चिंताएँ कम हो जाती हैं, तो सकारात्मकता वापस आ सकती है, हालाँकि व्यापक दायरे में कंसोलिडेशन जारी रहने की संभावना है।

(शेयर मंथन, 28 नवंबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख