शेयर मंथन में खोजें

बाजार की मौजूदा बनावट कमजोर, 20 दिनों के एसएमए के ऊपर आयेगी तेजी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार को नवंबर के अंतिम वायदा सिरीज के निप्टान के दिन बेंचमार्क सूचकांकों में तीव्र करेक्शन हुआ, निफ्टी 361 अंक नीचे जबकि सेंसेक्स 1190 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में आईटी सूचकांक में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ और ये 2% टूट गया, जबकि कमजार बाजार भावनाओं के बावजूद पीएसयू बैंक सूचकांक का प्रदर्शन शानदार रहा और इसमें 1.25% की तेजी आयी। तकनीकी तौर से ठंडी शुरुआत के बाद बाजार ने 24150/79850 के समर्थन स्तरा को तोड़ दिया और ब्रेकडाउन के बाद बिकवाली का दबाव बढ़ गया। 

दैनिक चार्ट पर इसने मंदी की लंबी कैंडल बनायी है, जो मौजूदा स्तरों से कमजोरी बढ़ने का संकेत दे रही है। हमारा मानना है कि बाजार की मौजूदा बनावट कमजोर है और 24000/79200 या 20 दिनों का एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) का स्तर पार करने के बाद ही तकनीकी बाउंस बैक संभव है। 

20 दिनों का एसएमए या 24000/79200 के नीचे बाजार 23850-23750/78500-78200 के स्तरों को रीटेस्ट कर सकते हैं। इसके विपरीत 24000/79200 के स्तर के ऊपर इसमें 24150-24175/79500-79800 के स्तरों तक उछाल आ सकती है। 

(शेयर मंथन, 29 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख