शेयर मंथन में खोजें

सूचकांक ने बनायी दोजी कैंडल, तेजी में बेचें और मंदी में खरीदें दैनिक कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते बुधवार को बेंचमार्क सूचकांकों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसमें निफ्टी 10 अंकों की उछाल के साथ, जबकि सेंसेक्स 114 अंक जोड़ कर बंद हुआ। 

क्षेत्रों में रियल्टी और पीएसयू बैंक सूचकांकों का शानदार प्रर्दशन रहा और इनमें 2% से ज्यादा की उछाल आयी, जबकि ऑटो और एफएमसीजी सूचकांकों में एकदिनी मुनाफावसूली देखने को मिली। तकनीकी नजरिये से, मजबूत अपट्रेंड तेजी के बाद निफ्टी/सेंसेक्स ने दोजी कैंडल की संरचना बनायी है, जो तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिश्चितता का संकेत है। 

हमारा मानना है कि छोटी अवधि में बाजार का ट्रेंड अब भी सकारातमक है और गिरावट में खरीदारी और तेजी में बिकवाली की रणनीति दैनिक कारोबारियों के लिए आदर्श हो सकती है। समर्थन और प्रतिरोध स्तरों के संदर्भ में, 24350-24250/80500-80100 मुख्य समर्थन स्तर होंगे, जबकि 24550-24625/81100-81500 तेजड़ियों के लिए निर्णायक प्रतिरोध स्तर होगा। हालाँकि 24250/80100 का स्तर नीचे की तरफ टूटने पर अपट्रेंड कमजोर हो जायेगा।   

(शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख