शेयर मंथन में खोजें

दैनिक चार्ट पर बनी मंदी की कैंडल मौजूदा स्तरों से कमजोरी आगे बढ़ने का संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार को बेंचमार्क सूचकांकों में में ऊपरी स्तरों पर लगातार मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी 332 अंक नीचे, जबकि सेंसेक्स 1064 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

पीएसयू बैंक सूचकांक में सबसे ज्यादा 1.89% की गिरावट के साथ ज्यादातर प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांकों में मुनाफावसूली आयी। तकनीकी तौर से कमजोर शुरुआत के बाद बाजार को पूरे दिन बिकवाली के दबाव का सामना करना पड़ा। दैनिक चार्ट पर मंदी की कैंडल बनी है, 24500 से नीचे का बंद, मौजूदा स्तरों से कमजोरी आगे बढ़ने का संकेत है।

हमारा मानना है कि बाजार की मौजूदा धारणा कमजोर है, हालाँकि बिकवाली की तीव्रता बाजार के 24275 के स्तर से नीचे जाने के बाद बढ़ सकती है। अगर ये स्तर टूटता है, तो हमें 24000 के स्तर तक गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके विपरीत अगर बाजार 24400 के ऊपर निकलते हैं, तो हम 24500 से 24525 के दायरे तक पुलबैक रैली की उम्मीद कर सकते हैं। हमारी रणनीति 24150 से 24050 के दायरे में मध्यम अवधि के नजरिये से चुनिंदा स्टॉक खरीदने की होनी चाहिए। 

बैंक निफ्टी ने 53000 के स्तर पर अहम स्तर को तोड़ दिया है, जिससे कमजोरी संभावित रूप से आगे बढ़ सकती है, ये 52500 या 52200 के स्तरों गिर सकता है। वापसी की संरचना दिखने पर ही खरीदारी करने पर विचार करना उचित होगा। 

(शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख